#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

राजगढ़ में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत स्वच्छ जल–स्वच्छ मन अभियान, झरना धाम पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

राजगढ़ (अलवर)

संत निरंकारी मंडल राजगढ़ की ओर से प्रोजेक्ट अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निरंकारी भवन से जागरूकता रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड, मालाखेड़ा गेट, माचाड़ी चौक, देवी जी मंदिर होते हुए चिंताहरण हनुमान मंदिर के रास्ते झरना धाम पहुंचकर सम्पन्न हुई।

रैली के दौरान जल संरक्षण और जलाशयों की स्वच्छता को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। झरना धाम पहुंचने पर निरंकारी सेवादारों, भाई-बहनों एवं संगत सदस्यों ने कुंडों की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर पर्यटन स्थल से दूर ले जाकर निस्तारण किया गया।

मीडिया सहायक मधु सैनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। सफाई अभियान के बाद राजगढ़ मुखी राम अवतार की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया।

अमृत खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंकारी संत गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशानुसार आज पूरे भारतवर्ष में लगभग 1500 स्थानों पर निरंकारी सेवादारों द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत जलाशयों की सफाई की गई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *