#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 डंपर–14 ट्रैक्टर-ट्रॉली व JCB जब्त, 3 गिरफ्तार…

अलवर जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शरण कांबले के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

एएसपी शरण कांबले ने बताया कि टहला औद्योगिक नगर, गोविंदगढ़ सदर, नौगांवा, अरावली विहार, मालाखेड़ा, वैशाली नगर, विजय मंदिर, रैणी और प्रतापगढ़ थाना क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर संयुक्त टीमों ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की। साथ ही अवैध खनन में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इस अभियान में क्यूआरटी, डीएसटी टीम और संबंधित थाना पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *