#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

राजगढ़ में 7वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन: 13 जोड़े बने जीवनसाथी…

राजगढ़ (अलवर) के माचाड़ी मार्ग स्थित भोरंगी धाम गौशाला परिसर में श्री श्याम सेवा समिति एवं भोरंगी धाम गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में सातवां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 13 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे।

समिति सदस्य मुकेश जैमन ने बताया कि कस्बे के सैनी धर्मशाला गंगाबाग चौराहा से बैंड-बाजों के साथ दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली गई। यह निकासी कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई विवाह स्थल भोरंगी धाम गौशाला पहुंची, जहां तोरण की रस्म अदा की गई।

इसके बाद आचार्य पंडित अजय शर्मा एवं आचार्य शानू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे संपन्न कराए। विवाह उपरांत उपस्थित जनसमूह ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में कस्बेवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धानुसार लोगों ने कन्यादान कर नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समिति सदस्य मुकेश जैमन ने कहा कि श्री श्याम सेवा समिति सर्व समाज की जरूरतमंद एवं गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *