#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में सूने मकान को बनाया चोरों ने निशाना, लाखों के जेवरात चोरी , सीसीटीवी में नजर आए चोर

अलवर। शहर के बुद्ध विहार इलाके में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।इस दौरान चोर सीसीटीवी में भी नजर आए है ,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मनीष कुमार ड्यूटी पर गुड़गांव गए हुए थे। महाशिवरात्रि पर्व के चलते उनकी पत्नी बच्चों के साथ गांव चली गई थीं और घर पर ताला लगा हुआ था। जब मनीष कुमार ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ मंदिर में रखी नकदी भी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *