#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

हल्दीना गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, परिजनों की सतर्कता से बची जान; जयपुर रेफर

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना गांव में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से युवक की जान बच गई, हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, हल्दीना निवासी रामबीर, जो घरों में टाइल्स लगाने का काम करता है, ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही वह फंदे पर लटका, परिजन तुरंत कमरे में पहुंच गए और उसे नीचे उतार लिया। यदि परिवार के सदस्य समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फंदे से उतारने के बाद युवक अचेत हो गया और उसके मुंह से झाग आने लगे। परिजन उसे तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, रामबीर ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। वर्तमान में वह जयपुर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *