#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर के अल्कापुरी में 800 फीट गहरी बोरिंग से निकले चांदीनुमा पत्थर, लोगों में मची हलचल

अलवर शहर के अल्कापुरी क्षेत्र में सरकारी बोरवेल खुदाई के दौरान करीब 800 फीट गहराई से पानी और मिट्टी के तेज दबाव के साथ चांदी जैसी चमक वाले पत्थर निकलने का मामला सामने आया है। इन चमकीले टुकड़ों को देखकर मौके पर मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। देखते ही देखते कुछ लोग 10 से 15 किलो तक वजन के चांदीनुमा पत्थर अपने साथ ले गए।

हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि इन पत्थरों में वास्तव में चांदी या किसी अन्य धातु की कितनी मात्रा है।

बोरिंग का कार्य कर रहे शाहरुख खान ने बताया कि करीब 800 फीट गहराई तक खुदाई की गई। अंतिम लगभग 20 फीट की खुदाई के दौरान यह चमकीला पदार्थ बाहर आया। उन्होंने कहा कि बोरिंग के दौरान अलग-अलग प्रकार के पत्थर निकलना सामान्य बात है, लेकिन इस बार जो पत्थर निकले हैं वे अलग प्रकार के प्रतीत हो रहे हैं और इनमें किसी धातु की मौजूदगी हो सकती है।

मशीन ऑपरेटर भरत प्रजापत ने भी कहा कि यह निश्चित रूप से कहना संभव नहीं है कि यह सिल्वर (चांदी) है या नहीं। उनके अनुसार कुल निकले मलबे में लगभग 5 से 10 प्रतिशत हिस्सा ऐसे चमकीले पत्थरों का था।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इन पत्थरों की जांच कराए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इनमें किस धातु की मात्रा है और यह कितना मूल्यवान है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *