#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर के काला कुआं क्षेत्र में चाय दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस…

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित काला कुआं इलाके में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान भवानी शंकर शेखावत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जयपुर जिले के चौमू के निवासी थे। वह पिछले कई वर्षों से अलवर के काला कुआं क्षेत्र में रह रहे थे और जिला अस्पताल के बाहर चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, भवानी शंकर शेखावत रोज की तरह दुकान से घर लौटे, खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए, जहां भवानी शंकर शेखावत फांसी के फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भवानी शंकर शेखावत ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *