#देश दुनिया #धार्मिक #राज्य-शहर

अलवर में 8 से 15 फरवरी तक होगा शिव कृपा आनंद महोत्सव, महाशिवरात्रि पर 108 रुद्राभिषेक का आयोजन…

अलवर की पावन धरा पर ब्रह्मलीन गुरुजी श्री शिवानंद साधक जी महाराज (डेरा वाले बाबा, श्रीधाम वृंदावन) की असीम अनुकंपा एवं परम पूज्य डॉ. श्री शिवम साधक जी महाराज के सानिध्य में शिव कृपा आनंद महोत्सव एवं शिव कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन रविवार 08 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक श्री राम मंदिर, अपना घर शालीमार, अलवर में संपन्न होगा।

परम पूज्य डॉ. श्री शिवम साधक जी महाराज ने कहा कि “यदि पाप से दूर रहना है, तो सदैव धर्म से जुड़े रहना चाहिए।” इस महोत्सव के दौरान भगवान शिव की विशेष कृपा की वर्षा भक्तों पर होगी तथा प्रतिदिन भावपूर्ण शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। रात्रिकालीन सत्रों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों का आनंद भक्तों को प्राप्त होगा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर 108 विशेष महा रुद्राभिषेक किए जाएंगे, जिसके उपरांत भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। साथ ही एक कन्या का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण एवं कन्या विवाह में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

साधक सेवा समिति अलवर के अध्यक्ष डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 08 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे भक्तिधाम मंदिर, गेट नंबर-3, अपना घर शालीमार, अलवर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे—

09 फरवरी: गणेश जी के 1008 सहस्त्रनाम का पाठ

10 फरवरी: खाटूश्याम ज्योति पूजन एवं भजन संध्या

11 फरवरी: ब्रज सांस्कृतिक कार्यक्रम – चरकुला नृत्य (सायं 7 बजे)

12 फरवरी: सुंदरकांड पाठ

13 फरवरी: हल्दी, मेहंदी एवं भजन संध्या

14 फरवरी: हिंडोला उत्सव एवं मुकुल द्विवेदी की भजन संध्या

15 फरवरी: 108 अभिषेक एवं ज्योतिर्लिंग पूजन, समापन समारोह

09 से 15 फरवरी 2026 तक सभी धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक श्री राम मंदिर, अपना घर शालीमार, अलवर में आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शिव कृपा आनंद महोत्सव में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *