#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

लक्ष्मणगढ़ के कजोता गांव में बुजुर्ग महिला ने कीटनाशक का सेवन किया, इलाज के दौरान मौत

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कजोता गांव में एक बुजुर्ग महिला द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। दवा सेवन के बाद महिला मौके पर ही अचेत हो गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान जुबेदा पत्नी रमजू, निवासी कजोता गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया।

लक्ष्मणगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर हरिमन मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *