#देश दुनिया #राज्य-शहर

महात्मा गांधी स्कूल नयाबास में आर्मी की तारबंदी पर विवाद, आपत्ति के बाद काम कराया गया बंद…

अलवर शहर के नयाबास स्थित महात्मा गांधी स्कूल परिसर के पास आर्मी द्वारा की जा रही तारबंदी को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस कार्य का विरोध करते हुए तुरंत काम रुकवाया। सूचना मिलते ही आर्मी सेवा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

स्कूल शिक्षक दिलावर ने बताया कि जहां तारबंदी की जा रही थी, वह क्षेत्र केवल सेवा विभाग की सीमा तक सीमित नहीं था, बल्कि स्कूल की निर्धारित बाउंड्री से आगे तक फैल गया था। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराई और स्थानीय लोगों को भी स्थिति से अवगत कराया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौके पर इकट्ठे हुए और तारबंदी का विरोध किया।

दिलावर ने कहा कि स्कूल परिसर बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। बिना पूर्व सूचना और आपसी सहमति के इस प्रकार का निर्माण छात्रों की आवाजाही और स्कूल गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए काम रोकने की मांग की गई।

मौके पर पहुंचे सेवा अधिकारीयों ने स्थिति को समझते हुए फिलहाल तारबंदी का कार्य रोक दिया। साथ ही शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को मामला जांच हेतु भेज दिया गया है, ताकि दस्तावेजों और सीमाओं का सत्यापन कर आगे निर्णय लिया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा निर्धारण स्पष्ट होने और शिक्षा विभाग की अनुमति मिलने तक स्कूल परिसर के आसपास कोई भी निर्माण या तारबंदी नहीं की जानी चाहिए। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के बाद तय होगी

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *