#देश दुनिया #राज्य-शहर

खेड़ली थाने में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का आकस्मिक निरीक्षण, पुलिस को सख़्ती बरतने के निर्देश..

अलवर के खेड़ली थाना परिसर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मंत्री बेढम ने थाने का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी रखने और निरंतर कार्रवाई करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान गृह राज्य मंत्री ने पुलिस मैस, आवासीय क्वार्टर, बंदीगृह एवं रिकॉर्ड कक्ष का भी जायजा लिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *