#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

सरिस्का में कम दिखने वाले पैंथर की दुर्लभ झलक, वाटर पॉइंट पर पानी पीते हुए टूरिस्टों ने देखा

अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य में बाघ और बाघिनों की बढ़ती संख्या के बाद से जंगल में पैंथर की साइटिंग काफी कम हो गई है। कभी यहां बड़ी संख्या में दिखाई देने वाले पैंथर अब बाघों के दबाव और टेरिटरी संघर्ष के कारण जंगल के दूरदराज इलाकों में खिसक गए हैं। इसी वजह से सफारी के दौरान पैंथर अब विरले ही नजर आते हैं।

इसी बीच सरिस्का में एक खास दृश्य देखने को मिला, जब सफारी के दौरान टूरिस्टों ने वाटर पॉइंट के पास एक पैंथर को पानी पीते हुए देखा। अचानक मिली इस साइटिंग से पर्यटक बेहद उत्साहित हो उठे और काफी देर तक पैंथर को निहारते रहे। पानी पीते समय भले ही उसके हावभाव में सतर्कता और तीक्ष्णता झलक रही थी, लेकिन वह पूरी तरह शांत और संयमित दिखाई दिया। उसकी आंखों में झलकता आत्मविश्वास जंगल की खामोश ताकत का एहसास करा रहा था।

पानी में पड़ती पैंथर की परछाई ने इस दृश्य को और भी खास बना दिया। इस अद्भुत पल को नेचर गाइड अजय कुमार ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सरिस्का के वन्य जीवन की एक दुर्लभ झलक साबित हुआ।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *