#देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

अलवर में घना कोहरा और बढ़ती ठंड: विजिबिलिटी 50 मीटर, फसलों में लौट रही रौनक

अलवर में साल के आख़िरी दिनों के साथ मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार सुबह से ग्रामीण और शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर लगभग 50 मीटर तक पहुंच गई। इसके कारण वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा। दिसंबर में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा था, लेकिन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी के आसार नज़र आ रहे हैं।

दिसंबर माह में अब तक दिन में धूप निकलती रही, जबकि सुबह, शाम और रात के समय सर्दी तेज बनी रही। फिलहाल न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। बादल छाने और घने कोहरे के चलते सोमवार सुबह तक सड़कों पर लगी रोडलाइट्स भी जलती रहीं। टेल्को चौराहा, राठ नगर, चिकानी रोड, रामगढ़ रोड और बहरोड़ रोड की ओर कोहरे का असर अधिक देखने को मिला।

ठंड बढ़ने से अब फसलों में भी सुधार दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि अधिक सर्दी , गेहूं की फसल की ग्रोथ के लिए फायदेमंद रहती है। दिसंबर में कम सर्दी के कारण फसलों की वृद्धि धीमी रही थी, लेकिन अब तापमान गिरने के साथ खेतों में रौनक लौट आई है। इस बार जिले में सरसों और गेहूं की पैदावार अधिक रहने का अनुमान है, जबकि प्याज की खेती में किसानों को नुकसान हुआ। प्याज की कटाई के बाद अधिकांश किसानों ने गेहूं और सरसों की बुवाई की है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *