#देश दुनिया #राज्य-शहर

राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय मुद्दे पर चल रहे आंदोलन पर डीएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाम और राजकार्य में बाधा पर मामलों दर्ज

राजगढ़। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा हाइवे मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डीएसपी ने कहा कि आंदोलन के दौरान पुलिस के राजकार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इस संबंध में मुख्य रूप से शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों को चिन्हित कर पाबंद किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि आंदोलन के चलते राजगढ़ के बाजार पिछले दो दिनों से बंद हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। डीएसपी ने शांति और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *