#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

वन मंत्री संजय शर्मा के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे, नगर वन कटी घाटी में हुआ भव्य पौधारोपण कार्यक्रम…

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा के मंत्री पद पर दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज अलवर स्थित नगर वन कटी घाटी में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अपने दो वर्षीय कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व जयपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शपथ लेने के साथ ही प्रतिदिन कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प के तहत निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में वन संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। मंत्री ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि प्रदेश को हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *