#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

BLOs की असमय मौतें चिंता का विषय; चुनाव आयोग–सरकार करें निष्पक्ष जांच: टीकाराम जूली…

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने देश-प्रदेश में SIR के काम में लगे बीएलओज़ ( BLOs) की असमय मृत्यु होने की ख़बरों पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
बुधवार को एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने मांग की है कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा कहा कि सरकार को इंसानियत को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्मचारियों की सुरक्षा व मानसिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा “SIR के काम में लगे दो BLO की असमय मृत्यु बेहद दुखद है। एक BLO की आत्महत्या एवं दूसरे की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। दोनों के प्रारम्भिक कारणों में SIR के काम का दबाव होना सामने आया है।”
केरल और मध्य प्रदेश से भी ऐसी ही दुखद ख़बरें आई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीएलओ की आत्महत्या का समाचार है। वहां SIR शुरू होने के बाद से तकरीबन 28 लोगों की मृत्यु की खबर मीडिया में आई है।

राजस्थान के एक जिम्मेदार और संवेदनशील जनप्रतिनिधि के तौर पर जूली ने चुनाव आयोग और सरकार से इन मामलों को बेहद गंभीरता से लेने तथा पूरी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि SIR का काम कर रहे कर्मचारी मानसिक दबाव या वर्क प्रेशर में तो नहीं हैं।
“चुनाव आयोग एवं राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करनी चाहिए कि SIR के काम से हमारे सरकारी कर्मचारी किसी मानसिक तनाव में तो नहीं आ रहे हैं,”

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *