#धार्मिक #राज्य-शहर

नेहरू पुण्यतिथि पर अलवर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण

अलवर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पुराना सूचना केंद्र स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विचार गोष्ठी में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.आर. यादव ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भारत जिस मजबूत स्थिति में खड़ा है, उसमें उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन को देश को सशक्त बनाने और आधुनिक भारत की नींव रखने में समर्पित किया।

नेताओं ने यह भी कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी वर्तमान में भी उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश सैनी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *