#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

खेड़ली पिचनोत में दर्दनाक हादसा: खेत में खेल रही 3 वर्षीय मासूम पर सियार का हमला, गंभीर घायल…

अलवर। खेड़ली पिचनोत गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जहां खेत में खेल रही तीन साल की मासूम बालिका पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। हमले में बालिका के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

बालिका के पिता रवि कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी खेत में लकड़ी काटने गए थे। उनकी तीन वर्षीय बेटी भी उनके साथ थी और पास ही पेड़ के नीचे खेल रही थी। तभी मौका पाकर एक सियार खेत में आ गया और बालिका के चेहरे पर झपट पड़ा। हमले में सियार ने उसके गाल का हिस्सा बुरी तरह चबा लिया।

बालिका की चीख सुनकर पिता दौड़कर पहुंचे, तब तक सियार मौके से भाग चुका था। उन्होंने तुरंत घायल बेटी को उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने से इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *