अलवर के 200 फीट बाइपास पर टाइल्स की दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी…
अलवर शहर के 200 फीट बाइपास रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान मालिक नितेश खंडेलवाल के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर शटर उढ़ाकर अंदर घुसा और एक चांदी का सिक्का तथा करीब 3,000 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।
सुबह जब नितेश खंडेलवाल दुकान पहुंचे तो दराज बिखरी मिली, जिसके बाद उन्होंने CCTV फुटेज चेक किए। फुटेज में एक युवक दुकान में घुसकर काउंटर और दराज खंगालता और फिर कैश व चांदी का सिक्का लेकर तेज़ी से बाहर निकलता हुआ साफ नजर आ रहा है।
उन्होंने तत्काल घटना की शिकायत थाना N.E.B. में दर्ज करवाई। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।