#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

सिडनी में आतंकी हमले के बाद माहौल और तनावपूर्ण, मुस्लिम कब्रिस्तान के गेट पर मिले कटे पशुओं के सिर

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय के एक धार्मिक उत्सव के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि 14 तारीख को दो हमलावरों ने बोंडी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और नवीद अकरम के रूप में हुई है, जो आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

कब्रिस्तान के गेट पर आपत्तिजनक हरकत

इस आतंकी हमले के बाद सिडनी के दक्षिण-पश्चिमी इलाके नरेलन में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक मुस्लिम कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर कटे हुए पशुओं के सिर और अन्य अंग रखे गए मिले।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे रिचर्डसन रोड स्थित कब्रिस्तान में संदिग्ध वस्तुएं पाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कई पशुओं के कटे सिर बरामद किए, जिन्हें बाद में हटा कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

यह कब्रिस्तान वर्ष 2008 में लेबनानी मुस्लिम एसोसिएशन द्वारा खरीदा गया था, ताकि मुस्लिम समुदाय के लिए दफन स्थल की कमी को दूर किया जा सके।

मुस्लिम संगठनों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।
दारुल फतवा इस्लामिक हाई काउंसिल ने कहा कि यह हमला ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के खिलाफ है।

वहीं अहमदिया मुस्लिम एसोसिएशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि वह निर्दोष लोगों की मौत से गहरे दुख में है और इस कठिन समय में यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ी है।

हमलावरों के आवास के पास स्थित बोनीरिग मस्जिद ने भी इस हमले को “हिंसक, अमानवीय और पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com
सिडनी में आतंकी हमले के बाद माहौल और तनावपूर्ण, मुस्लिम कब्रिस्तान के गेट पर मिले कटे पशुओं के सिर

⚽ Messi In Delhi Live: भारत दौरे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *