#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर ग्रामीण क्षेत्र में पशु चोरी की बड़ी वारदात, मजदूर परिवार की दो भैंस और एक पाड़ी चोरी…

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक गरीब मजदूर परिवार को निशाना बनाते हुए पशु चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर विजय कुमार के घर के पीछे बंधी करीब दो लाख रुपये कीमत की दो भैंस और एक पाड़ी चोरी कर ले गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विजय कुमार नटनी का बाड़ा से मालाखेड़ा रोड पर स्थित सारंगपुरा गांव में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने रात में पशुओं को घर के पीछे बांध दिया था। सुबह जब पशुओं को खोलने पहुंचे तो तीनों पशु गायब मिले। इसके बाद आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने और पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत दिलाने की मांग की है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *