#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शाही शादी का आगाज़बॉलीवुड सितारों और विदेशी मेहमानों से जगमगाया झीलों का शहर…

उदयपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की भव्यता में डूब चुका है। अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एजिज़ाबेथ) और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू की शादी ने झीलों की नगरी को जगमगाते उत्सव में बदल दिया है।
शादी समारोह 21 से 24 नवंबर तक चलेगा, जिसमें पारंपरिक रस्मों के साथ ग्लैमर और विदेशी रंग का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

डबोक एयरपोर्ट पर चार्टर फ्लाइट्स की धूम, सितारों का भव्य स्वागत

शुक्रवार सुबह से ही डबोक एयरपोर्ट पर चार्टर फ्लाइट्स की आवाजाही बढ़ गई। विदेशी मेहमानों के साथ कई भारतीय व अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज के आगमन से माहौल पूरी तरह बॉलीवुड स्टाइल दिखा।
माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सैनन और सिंगर सोफिया चौधरी दोपहर एक बजे एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

हल्दी सेरेमनी ताज लेक पैलेस में, शाम को सिटी पैलेस में धूमभरा संगीत

आज ताज लेक पैलेस में नेत्रा मंटेना की हल्दी सेरेमनी का आयोजन है, जहां पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में रस्में निभाई जाएंगी।
शाम को सिटी पैलेस में हाई-एनर्जी संगीत नाइट होगी, जिसमें बॉलीवुड कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। माणक चौक को लाइटिंग, फूलों और थीम डेकोर से सजाया गया है।

जगमंदिर आइलैंड पैलेस बनेगा वेडिंग वेन्यू — परंपरा और आधुनिकता का संगम

शादी का मुख्य समारोह 23 नवंबर को जगमंदिर आइलैंड पैलेस में होगा।
इस ऐतिहासिक लोकेशन को पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक डिज़ाइन के कॉम्बिनेशन से सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत से लेकर फेरों तक हर कार्यक्रम में रॉयल फ्लेवर का खास ध्यान रखा जा रहा है।

वेलकम डिनर में कई डीजे की परफॉर्मेंस, मेहमानों ने जमकर उठाया लुत्फ

बीती रात हुए वेलकम डिनर को खास बनाते हुए विभिन्न देशों के डीजे ने शानदार परफॉर्मेंस दी।
महौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और मेहमानों ने डांस और लाइव म्यूजिक का भरपूर आनंद लिया।

चार दिन तक चलेगा भव्य उत्सव, उदयपुर में पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट

हल्दी, संगीत, कॉकटेल नाइट और शाही वेडिंग—इन चार दिनों के आयोजन से उदयपुर में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय कलाकारों, इवेंट प्लानर्स और होटल इंडस्ट्री में भी रौनक छा गई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *