#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

चलती बस में ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप…

राजस्थान रोडवेज की एक बस में ड्राइवर की हरकत ने पूरे विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अजमेर आगार के चालक पारसमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बस चलाते वक्त अनुचित अवस्था में नजर आ रहा है। यह वीडियो सामने आते ही यात्रियों और आम लोगों में आक्रोश फैल गया है।

तुझे देखा तो जाना सनम’ गाने पर बस चला रहा था ड्राइवर

बताया जा रहा है कि यह रोडवेज बस अजमेर से कोटा जा रही थी, जिसमें महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री सवार थे। वायरल वीडियो में ड्राइवर पारसमल रोमांटिक गाने ‘तुझे देखा तो जाना सनम’ के बीच चलती बस में सिर्फ नेकर या बनियान पहने दिखाई दे रहा है। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर की हरकतें देखकर कई लोग असहज हो गए और कुछ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

यात्रियों में नाराजगी, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि जब बस चालक इस तरह की हरकतें कर सकता है, तो यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं और रोडवेज विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *