#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

अलवर में युवती की संदिग्ध मौत, जहर खाने को मजबूर करने का आरोप…

अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र स्थित नसोपुर गांव में 22 वर्षीय आइशा की पिहर में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने हरियाणा निवासी युवक साबिर पर उसे जहर खाने को मजबूर करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक आइशा का दो बार निकाह हुआ था, लेकिन दोनों बार तलाक हो गया। तलाक के बाद वह हरियाणा के साबिर के संपर्क में आई और उसे 40 हजार रुपए उधार दिए थे। आरोप है कि साबिर न तो पैसे लौटा रहा था, न ही आइशा को मानसिक रूप से परेशान करना बंद कर रहा था।

मृतका के भाई खालिद का कहना है कि लगातार दबाव और तनाव के चलते उसकी बहन ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आइशा की ढाई साल की एक बेटी भी है। परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *