शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड: सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़ा ऑल टाइम हाई…
दिसंबर की शुरुआत में भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया लाइफटाइम हाई छू लिया, जबकि अधिकांश सेक्टर्स हरे निशान पर नजर आए। केवल FMCG सेक्टर पीछे रहा।
मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर—
1-सेंसेक्स 0.42% बढ़कर 86,065.92 पर खुला।
2-निफ्टी 50 26,325.80 पर, 122.85 अंकों की तेजी के साथ।
3-निफ्टी बैंक 59,966.85 पर, 214 अंकों की बढ़त।
4-निफ्टी मिडकैप 150 और स्मॉलकैप सूचकांक भी ऊंचाई पर, स्मॉलकैप अब तक के ऑल टाइम हाई से केवल 10% दूर।
5-सेक्टरल परफॉर्मेंस: FMCG छोड़ बाकी हरे निशान पर
शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, IT और PSU बैंक सेक्टर्स में खरीदारी देखी गई। Advance-Decline Ratio सुबह 9:30 बजे 4:1 था, यानी हर 5 में से 4 शेयर बढ़त में थे।
टॉप गेनर्स और लूजर्स—
1-Top Gainers: TMPV, BEL, अदाणी पोर्ट्स, SBI, Infosys, Tata Steel, HCL Tech, Axis Bank, M&M, L&T, Tech Mahindra
2-Top Losers: ITC, Bajaj Finance, Maruti Suzuki, Titan।
ग्लोबल संकेत: एशिया और अमेरिका का समर्थन
एशियाई बाजार: बैंकॉक, जकार्ता, हांगकांग और चीन हरे निशान में, सोल और जापान लाल निशान में।
अमेरिकी बाजार: डाउ जोंस +0.61%, S&P 500 +0.54%, नैस्डेक +0.65%।
एफआईआई और डीआईआई का रुख
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार दूसरे दिन शुद्ध विक्रेता, ₹3,795.72 करोड़ के शेयर बेचे।
घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) शुद्ध खरीदार, ₹4,148.48 करोड़ के शेयर खरीदे।
विशेष टिप्पणी: रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए राहत नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, नया रिकॉर्ड इंडेक्स लेवल पर है, लेकिन अधिकांश रिटेल इन्वेस्टर्स के पोर्टफोलियो सितंबर 2024 के पीक से अभी भी नीचे हैं। NSE 500 में 330 स्टॉक्स अब भी पिछड़े हुए हैं।
चालू वित्त वर्ष की Q2 GDP रिपोर्ट में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और फाइनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर में बढ़त ने मार्केट को और ऊपर ले जाने की संभावना जताई है।