#एजुकेशन #देश दुनिया #मनोरंजन

तिजारा में नर्सिंग कॉलेज का खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह

खैरथल जिले के तिजारा स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय की ओर से दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बुधवार को बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा उपस्थित रहे।

#image_title

कॉलेज प्रिंसिपल राजपाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। वहीं गुरुवार को महावर ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा समापन समारोह के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

#image_title

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है।

इस अवसर पर नर्सिंग एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवकीनंदन मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *