अलवर के सरिस्का में टाइगर-टाइग्रेस की शानदार साइटिंग, टूरिस्टों में बढ़ा रोमांच
अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य से शुक्रवार सुबह रोमांचक दृश्य सामने आए। काला कुआं वाटर पॉइंट पर सफारी के दौरान टाइगर ST-2304 और टाइग्रेस ST-9 की जबरदस्त साइटिंग हुई, जिसे टूरिस्टों ने अपने कैमरों में कैद किया।
सफारी के दौरान पहले टाइगर ST-2304 पानी पीते हुए दिखाई दिया, जिसके कुछ देर बाद ही टाइग्रेस ST-9 वाटर पॉइंट पर छलांग लगाते हुए नजर आई। दोनों को एक साथ देखने का मौका मिलना टूरिस्टों के लिए बेहद खास रहा।
जिप्सी में सवार पर्यटकों ने टाइगर और टाइग्रेस के इस दुर्लभ नजारे का खूब आनंद लिया और इसे देर तक निहारते रहे।
सरिस्का के सदर रेंज काला कुआं–बड़ा छिला क्षेत्र में इन दिनों लगातार टाइगर-टाइग्रेस की शानदार साइटिंग हो रही है, जिसके चलते सफारी के लिए टूरिस्टों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
लगातार हो रही साइटिंग के कारण सरिस्का अभ्यारण्य इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है।