साल के अंतिम दिन सिलीसेढ़ झील में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, बोटिंग और प्राकृतिक नज़ारों का लिया पर्यटकों ने आनंद
अलवर घूमने आने वाले पर्यटक आमतौर पर यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने का कोई मौका नहीं छोड़ते हाल ही में रामसर साइट में घोषित अलवर की सिलीसेढ़ झील पर देश के अलग अलग कोनो से पर्यटक यहां पहुंच रहे है , झील पर बोटिंग के लिए लंबी कतारें नजर आए , यहां पहुंचे लोगों ने परिवार के साथ दिनभर प्राकृतिक सौंदर्य और बोटिंग का लुत्फ उठाया।
दरअसल हर बुधवार को सरिस्का सफारी बंद रहने के कारण अधिकतर पर्यटक सिलीसेढ़ झील की ओर उमड़ पड़े, जिसके चलते झील तक जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। होटल क्षेत्र तक लगातार जाम की स्थिति बनी रही। वहीं झील में चलने वाली बोटिंग में भी भारी भीड़ देखने को मिली।