STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 13 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

सवाई माधोपुर में चाय की थड़ी पर बैठे युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली; तीन आरोपी डिटेन

सवाई माधोपुर जिले के लोरवाड़ा गांव में पंचायत चुनाव की चर्चा के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। ब्लैक कलर की SUV में आए तीन युवकों ने चाय की थड़ी पर बैठे अमर सिंह गुर्जर पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे में मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को डिटेन कर लिया। वारदात में इस्तेमाल SUV भी जब्त कर ली गई है।

पंचायत चुनाव की चर्चा के दौरान हुई फायरिंग
फोटो: PHOTO AI

मुख्य बातें

  • सवाई माधोपुर में चाय की थड़ी पर फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली
  • पंचायत चुनाव की रंजिश में गोलीकांड, तीन घंटे में पकड़े गए तीन आरोपी
  • SUV में आए तीन बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, पुलिस ने गाड़ी जब्त की

SAWAIMADHOPUR,13 NOV.2026:

पंचायत चुनाव की चर्चा के दौरान हुई फायरिंगपंचायत चुनाव की चर्चा के दौरान हुई फायरिंग

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। लोरवाड़ा गांव में एक चाय की थड़ी पर कुछ लोग पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान ब्लैक कलर की SUV में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने थड़ी पर बैठे अमर सिंह गुर्जर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमर सिंह घायल हो गए।

गंभीर हालत में जयपुर रेफर

फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सूरवाल थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल अमर सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया।

तीन घंटे में तीनों आरोपी डिटेन

सूरवाल थाना अधिकारी राकेश शर्मा के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कराई। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ राजू पंडित सहित तीन युवकों को बोली थाना क्षेत्र के बंधावल गांव से डिटेन कर लिया गया।

चुनावी रंजिश को माना जा रहा वजह

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई SUV भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

पुलिस का पक्ष

मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।