#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलावड़ा के जंगल में रामगढ़ पुलिस का छापा: ताश के दांव पर बैठै छह जुआरी ₹2 लाख से ज्यादा नगदी के साथ गिरफ्तार

अलवर जिले में अमन-शांति भंग करने वाली अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी विजेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलावड़ा के घने जंगलों में कुछ लोग मोटे दांव के साथ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाने से एक विशेष टीम का गठन किया गया और पुलिस बल के साथ जंगल में घेराबंदी कर अचानक दबिश दी गई।

पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम की तत्परता के कारण सभी छह लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सर्वेश पुत्र मनोहार महाजन, निवासी गोविंदगढ़ , पुष्कर पुत्र भगवानदास खत्री, निवासी अलावड़ा , संजय पुत्र सूखाराम मीणा, निवासी मंगलेशपुर ,
आबिद खान पुत्र मुबीन खान, निवासी सीकरी , उन्नस पुत्र जबर खान, निवासी कैथवाड़ा, डीग,
शाहिर खान पुत्र आसीन खान, निवासी अलावड़ा को गिरफ्तार किया है ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹2,06,500 नकद, ताश की गड्डियाँ और तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *