#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजसमंद: नशे में धुत पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की

राजसमंद ज़िले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के पोकरिया गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पति ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, भंवरलाल अपनी पत्नी लहरो बाई से मिलने उसके मायके आया हुआ था। देर शाम दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि भंवरलाल ने पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी विशाल गवारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *