#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राजगढ़ अभिभाषक मंडल चुनाव: देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, पुखराज शर्मा उपाध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी चयनित

राजगढ़ (अलवर)

अभिभाषक मंडल राजगढ़ की सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 147 मतदाताओं में से 136 सदस्यों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा ने 82 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश जांगिड़ को 29 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर पुखराज शर्मा ने 50 मत प्राप्त कर सुभाष चंद शर्मा को 4 मतों के अंतर से मात दी।
सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में बलराम शर्मा ने 83 मतों के साथ जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र कुमार सैनी को 36 मतों से हराया। सह-सचिव पद पर आशीष सिंह ने 80 मत प्राप्त कर भगवान सहाय शर्मा को 26 मतों के अंतर से पराजित किया।
अंकेक्षक पद पर राजकुमार सिंह चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रेम किशोर शर्मा को 25 मतों से हराकर विजय हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर शोभित पालीवाल पूर्व में ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके थे।
विजयी प्रत्याशियों का अभिभाषकों द्वारा साफा पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *