#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे पर पिकअप में ले जाए जा रहे तीन ऊंट पकड़े, तीन आरोपी पुलिस के हवाले

राजगढ़ (अलवर)

राजगढ़-बांदीकुई मेगा हाईवे मार्ग पर गोठ की चौकी के समीप रविवार शाम पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे तीन ऊंटों को गौसेवकों ने पकड़ा। इस दौरान वाहन में सवार तीन लोगों को भी मौके पर दबोच लिया गया।

गौसेवक संस्कार सैन ने बताया कि उन्हें रविवार की सांय सूचना मिली थी कि गोठ की चौकी के पास से एक पिकअप वाहन में ऊंटों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गौसेवकों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप का पीछा किया और वाहन को रोककर जांच की।

जांच के दौरान पिकअप में तीन ऊंट और तीन व्यक्ति सवार पाए गए। इसके बाद गौसेवकों ने तीनों आरोपियों, ऊंटों व पिकअप वाहन को राजगढ़ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ऊंटों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *