राजगढ़ के ठेकडीन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समर्थ लाल मीणा ‘गुरुजी’ की 91वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ उपखंड के ठेकडीन ग्राम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा ‘गुरुजी’ की 91वीं जयंती वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।
इस दौरान वक्ताओं ने उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समर्थ लाल मीणा ने राजगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें आज भी जनता कृतज्ञता के साथ याद करती है। उनके आदर्शों और सरल व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया गया। साथ ही राजगढ़ के राजकीय महाविद्यालय का नाम गुरुजी के नाम पर रखने की मांग रखी गई।