STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया, अमेरिका से लाया गया भारत

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार, 18 नवंबर को सुरिंदर सिंह उर्फ ठिकरीवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। वह प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) का समर्थक बताया गया है। एजेंसी के मुताबिक, उसे अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। अमेरिकी अधिकारियों के समन्वय से भारत लाया गया। गिरफ्तारी पंजाब में रेलवे लाइन पर हुए धमाके की जांच से जुड़ी बताई जा रही है।

NIA
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • अमेरिका से भारत लाया गया सुरिंदर सिंह, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार
  • शंभू-राजपुरा रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई, KZF समर्थक गिरफ्तार
  • NIA के शिकंजे में सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल, फेसबुक वीडियो से जुड़ा मामला

NEW DELHI,18 NOV. 2026:

गिरफ्तारी का संबंध शंभू-राजपुरा रेलवे ब्लास्ट से

NIA के मुताबिक, 27 अप्रैल 2026 को पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) की लाइन पर विस्फोट हुआ था। घटना में जगरूप सिंह की मौत हो गई थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि विस्फोट प्रतिबंधित संगठन KZF की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश का हिस्सा था।जांच के दौरान एजेंसी को सुरिंदर सिंह के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो मिला। NIA के अनुसार, इस वीडियो में उसने विस्फोट की तारीफ की और घटना में शामिल लोगों का समर्थन किया था। उसने मृतक जगरूप सिंह को शहीद बताया था। साथ ही KZF को 'कौमी संगठन' और रंजीत सिंह उर्फ नीता को 'कौम का जनरल' बताया था।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं कई मामले

NIA के अनुसार, सुरिंदर सिंह के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एजेंसी ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया था। वह अमेरिका में रह रहा था। अमेरिकी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेने के बाद भारत भेजा।इससे पहले पंजाब पुलिस की जांच में भी उसका नाम रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की घटना से जुड़े नेटवर्क में सामने आया था। हालांकि, सुरिंदर सिंह ने मई 2026 में मीडिया से बातचीत में विस्फोट में अपनी भूमिका से इनकार किया था।

रेलवे ब्लास्ट मामले में पहले दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

NIA ने 24 अक्टूबर 2026 को इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी के अनुसार, साजिश के तार पाकिस्तान में बैठे रंजीत सिंह उर्फ नीता से जुड़े थे। जांच में जगरूप सिंह सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई थी। सुरिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का पक्ष

NIA के शिकंजे में सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल,

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।