#Uncategorized

नवनीत राणा को BJP से बाहर करने की उठी मांग, सीएम फडणवीस को लिखा पत्र — अमरावती निकाय चुनाव में उलटफेर का आरोप….

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में हुए अमरावती नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के 22 उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पूर्व सांसद नवनीत राणा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। आरोप है कि नवनीत राणा ने चुनाव के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों को डमी बताया और अपने पति रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवारों को ही जनता के बीच “असली BJP प्रत्याशी” बताया।


नवनीत राणा पर लगा बड़ा आरोप — BJP उम्मीदवारों को बताया डमी

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक नवनीत राणा चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक तौर पर BJP उम्मीदवारों को नाममात्र का बताते हुए नजर आईं।
उनका कहना है कि—

  • नवनीत राणा ने भाजपा के नाम का उपयोग करके
  • युवा स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशियों को BJP का असली उम्मीदवार बताया
  • जिससे भाजपा के वोटरों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई

इसका सीधा नुकसान BJP को हुआ और कई सीटों पर पार्टी को अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी।


चुनाव से पहले भाजपा और राणा गुट का गठबंधन टूटा

अमरावती में चुनाव से पहले BJP और रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के बीच गठबंधन टूट गया था।
गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने दावा किया था कि नवनीत राणा अब भी भाजपा के लिए प्रचार करेंगी

लेकिन शिकायत पत्र में आरोप है कि उन्होंने भाजपा के खिलाफ ही प्रचार किया।


कौन कितनी सीटें जीता?

अमरावती नगर निगम की 87 सीटों के नतीजे इस प्रकार रहे—

पार्टीसीटें
BJP25
युवा स्वाभिमान पार्टी15
कांग्रेस15
AIMIM12
NCP11
शिवसेना3
BSP3
शिवसेना (UBT)2
VBA1

पिछली बार BJP 45 सीटें जीती थी, जबकि इस बार सीटें घटकर 25 रह गईं


22 उम्मीदवारों ने हार का ठीकरा नवनीत राणा पर फोड़ा

हारने वाले 20 और जीतने वाले 2 BJP उम्मीदवारों ने फडणवीस को लिखे पत्र में कहा—

“हम पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता हैं, लेकिन हमारी हार विपक्ष के कारण नहीं हुई।
बल्कि नवनीत राणा द्वारा BJP के खिलाफ खुले रूप से प्रचार करने की वजह से हुई।”

उम्मीदवारों ने दावा किया कि नवनीत राणा ने भाजपा वोटरों को भ्रमित करके पार्टी को नुकसान पहुंचाया।


नवनीत राणा को BJP से निष्कासित करने की मांग

उम्मीदवारों ने पत्र में चेतावनी देते हुए कहा—

“अगर नवनीत राणा पर कार्रवाई नहीं हुई तो अमरावती में BJP का अस्तित्व खत्म हो सकता है।”

पूर्व सांसद नवनीत राणा की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


क्या BJP कार्रवाई करेगी?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि—

  • भाजपा इस मामले को हल्के में नहीं ले सकती
  • अमरावती में पार्टी की गिरती सीटों ने हाईकमान को चिंतित किया है
  • राणा दंपति के कारण भाजपा में अंदरूनी तनाव बढ़ा है

अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री फडणवीस इस पत्र पर क्या निर्णय लेते हैं और नवनीत राणा पर क्या कार्रवाई होती है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *