#राज्य-शहर

रेवाड़ी से 24 मिनट में बहरोड़ पहुंचेगी नमो भारत! 4 नए स्टेशन, 8000 करोड़ का बड़ा प्लान

रेवाड़ी से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, जो राजस्थान और हरियाणा के लाखों लोगों की यात्रा को पूरी तरह बदल सकती है। नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर अब सिर्फ बावल तक नहीं, बल्कि राजस्थान के बहरोड़ तक पहुंचेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस परियोजना को पहले चरण में ही बहरोड़ तक मंजूरी दिलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने साफ कहा कि पहले इस कॉरिडोर को नीमराणा और बहरोड़ तक मंजूरी दी गई थी, लेकिन बाद में इसे सीमित कर दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।

अब इस प्रोजेक्ट को फिर से बहरोड़ तक बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और फाइल वित्त मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। अगर मंजूरी मिलती है, तो बावल से बहरोड़ तक करीब 36 किलोमीटर का विस्तार होगा, जिसमें हरियाणा के 11 किलोमीटर और राजस्थान के 25 किलोमीटर क्षेत्र शामिल होंगे।

सबसे खास बात ये है कि इस रूट पर सफर सिर्फ 24 मिनट में पूरा होगा। इसके साथ ही बावल से बहरोड़ के बीच चार नए आधुनिक स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।

हालांकि इस विस्तार पर करीब 8000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी, लेकिन इससे क्षेत्र के विकास, रोजगार और रियल एस्टेट को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो आने वाले समय में बहरोड़ से दिल्ली तक का सफर बेहद तेज, आसान और आधुनिक हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें – LPG यूजर्स अलर्ट: Aadhaar e-KYC जरूरी, नहीं तो महंगा पड़ेगा गैस सिलेंडर

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *