राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IAS अधिकारियों के तबादले, अखिल अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक reshuffle करते हुए 48 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। नए आदेशों के तहत कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव हुआ है।
सबसे अहम नियुक्ति में अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है, जिन्हें शासन स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें उनके अनुभव और विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए नई व चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ दी गई हैं। सरकार का दावा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने और विभिन्न विभागों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को महत्त्वपूर्ण विभागों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे राज्य सरकार की प्राथमिक योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।
नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी हैं।