#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर NEB थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर खुर्दबुर्द करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने जिला मेवात के नगीना क्षेत्र में बंद पड़े एक ट्रक की नंबर प्लेट दूसरे ट्रक पर लगाकर उसका अवैध रूप से इस्तेमाल करने के मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खुर्दबुर्द किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पालका निवासी शाहरुख ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नगीना (मेवात) में बंद ट्रक की नंबर प्लेट उसके ट्रक पर लगाकर उसे अवैध रूप से प्रयोग में लिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन और इस्माईल को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित काले खां की पार्किंग से खुर्दबुर्द किया गया ट्रक बरामद कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों से ट्रक चोरी और नंबर प्लेट बदलने से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *