#क्राइम #देश दुनिया #पॉलिटिक्स

अलवर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 150 सिलेंडर जब्त

अलवर जिले में गैस की किल्लत की शिकायतों के बीच जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ क्षेत्र के जातपुर गांव में करीब 150 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई अवैध भंडारण और नियमों की अनदेखी की सूचना के आधार पर की गई।

#image_title

दरअसल, हाल ही में जिले में गैस की कमी को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। कलेक्टर ने स्वयं भी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया था, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

इसी क्रम में जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके से जब्त किए गए सिलेंडरों में भरे हुए और खाली दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल हैं।

#image_title

जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *