लक्ष्मणगढ़: गैस चूल्हे की नली लीक होने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती…
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कणवाड़ा गांव में गैस चूल्हे की नली अचानक लीक होने से खाना बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा उस समय हुआ जब सुनीता मीणा रोज़ की तरह रसोई में भोजन तैयार कर रही थी। अचानक गैस नली से रिसाव हुआ और आग भड़क उठी, जिसमें सुनीता के हाथ, पैर, पेट और मुंह गंभीर रूप से जल गए।
परिजनों ने तुरंत उसे लक्ष्मणगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में रेफर कर दिया। फिलहाल सुनीता का उपचार जारी है।
महिला के पति शेर सिंह ने बताया—”उसकी पत्नी सुनीता गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी नली लीक होने से अचानक आग लग गई। उसकी चीख सुनकर मैं कमरे से दौड़कर आया, सिलेंडर का रेगुलेटर बंद किया और कपड़े से आग बुझाई। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। अभी उसका इलाज चल रहा है।”