कोटद्वार में दुकान के नाम पर विवाद, दो FIR दर्ज: पुलिस ने शुरू की जांच
दुकान का नाम बदलने की धमकी का आरोप
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर विवाद गहराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। मामला पटेल मार्ग स्थित एक दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द को लेकर सामने आया है। स्थानीय दुकानदार वकील अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने खुद को बजरंग दल से जुड़ा बताते हुए उन्हें दुकान का नाम बदलने की धमकी दी।
30 साल पुरानी दुकान, 26 जनवरी को हुआ विवाद
शिकायत के अनुसार वकील अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ नाम से दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2026 को तीन-चार युवक उनकी दुकान में आए और ‘बाबा’ शब्द हटाने को कहा। आरोप है कि नाम न बदलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई, जिससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में है।
दो नामजद और अज्ञात लोगों पर केस
पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि दुकानदार की लिखित शिकायत पर कोटद्वार थाने में दो नामजद आरोपियों—गौरव कश्यप और शक्ति सिंह गोंसाई—सहित उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
प्रदर्शन और हंगामे को लेकर अलग FIR
एसएसपी पंवार के अनुसार, इस विवाद के बाद कथित तौर पर एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े