#खेल #देश दुनिया #राज्य-शहर

कोटा की अरुंधती चौधरी ने रचा इतिहास, नोएडा वर्ल्ड कप में जीता पहला इंटरनेशनल गोल्ड…

कोटा की उभरती हुई स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने नोएडा में आयोजित वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की मजबूत प्रतिद्वंदी को बेहतरीन तकनीक और जबरदस्त दमखम दिखाते हुए मात दी।

अरुंधती की इस जीत ने न सिर्फ राजस्थान, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शुरुआती राउंड से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में मुकाबला करते हुए बढ़त बनाए रखी। उज्बेक बॉक्‍सर की तेज रफ्तार और डिफेंस के बावजूद अरुंधती ने अपने सटीक पंचों और तेज मूवमेंट से मुकाबले का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में रखा।

यह स्वर्ण पदक अरुंधती के करियर का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। इससे पहले जूनियर और युवा स्तर पर कई पदक जीत चुकी अरुंधती ने सीनियर वर्ग में उतरते ही अपने शानदार प्रदर्शन का दमखम दिखाया और साबित कर दिया कि वह भविष्य में भारतीय बॉक्सिंग की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक होंगी।

उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद खेल जगत और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। कोटा में उनके परिवार और प्रशंसकों ने भी इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

भारत के लिए यह स्वर्ण पदक इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह भारतीय महिला बॉक्सिंग में नई प्रतिभाओं के उभरने का संकेत है। अरुंधती की जीत ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए देश की उम्मीदों को और मजबूत किया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *