कठूमर-नगर रोड पर भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से नाना-नवासे की मौत, मामा गंभीर….
कठूमर में नगर रोड पर शनिवार को मानपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया बाइक और बस की टक्कर की सूचना मिली थी , इस हादसे में 73 वर्षीय पन्ना निवासी कमई बरसाना और उनका नवासा 19 वर्षीय सौरव पुत्र सतीश, निवासी भोजपुरा की मौत हो गई वही मृतक पन्ना का 25 वर्षीय पुत्र विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए है मृतकों के शव मोर्चरी रखवाए गए है वही घायल विनोद को प्राथमिक इलाज के बाद रैफर किया गया है ।
जानकारी के अनुसार तीनों लोग बाइक से नगर की ओर जा रहे थे, तभी अलवर से खेड़ली की ओर जा रही रोडवेज बस (RJ 02 PA 8886) ने मानपुर के पास बाइक को टक्कर मार