#Uncategorized

ईश्कपुरा हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के ईश्कपुरा गांव में हुए मुकेश उर्फ टिंकू हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम (DST) और सिंघाना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी विजय उर्फ मिंटू समेत उसके दो साथियों सोमवीर और अजीत को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को भैसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा। एसपी कविंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया

घटना 3 अप्रैल की है, जब मुकेश अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा गांव गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर उस पर हमला कर दिया और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद और सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आरोपियों में रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *