#क्राइम #राज्य-शहर

बाड़मेर में ATS-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 करोड़ की ‘आइस क्रिस्टल’ ड्रग जब्त, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संकेत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान ATS और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में करीब 25 करोड़ रुपये की खतरनाक ड्रग मेथामफेटामाइन (आइस क्रिस्टल) बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाई गई थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। यह सिंथेटिक ड्रग युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेने के लिए कुख्यात है।

अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।

इस संबंध में ज्ञानचंद यादव और चूनाराम जाट ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

पश्चिमी राजस्थान में नशे के खिलाफ यह कार्रवाई तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *