#क्राइम #पॉलिटिक्स

अलवर में चोरी के आरोप से आहत महिला ने पिया तेजाब, हालत गंभीर; व्यापारी और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अलवर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोटर पार्ट्स व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के घर काम करने वाली महिला ने कथित रूप से प्रताड़ना से परेशान होकर तेजाब पी लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले व्यापारी महेंद्र जैन ने महिला पर घर से करीब 9 तोला सोना चोरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने महिला को थाने बुलाकर पूछताछ भी की थी। आरोप है कि इसी दौरान मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया।

अस्पताल में भर्ती महिला की परिजन ने महेंद्र कुमार जैन और शिवाजी पार्क थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस ने उस पर जबरन चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला ने अभी तक चोरी की बात स्वीकार नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है।

महिला की पारिवारिक स्थिति भी दयनीय बताई जा रही है। उसके दो छोटे बच्चे हैं और घर में कमाई का कोई साधन नहीं है पति की भी मौत हो चुकी है ।

vlcsnap 2026 03 18 11h33m29s082

वहीं, शिवाजी पार्क निवासी व्यापारी महेंद्र कुमार जैन ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि महिला पिछले करीब 8 साल से उनके घर में काम कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली के बाद लॉकर में रखे गए जेवर हाल ही में गायब मिले। उनके अनुसार, महिला को लॉकर की चाबी की जानकारी थी और उसने रैक से तीन अंगूठियां, लॉकर से झुमके और करीब 250 ग्राम चांदी के जेवर चोरी किए हैं।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *