#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वोल्वो बस ट्रक से भिड़ी, कई घायल….

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के पिनान इंटरचेंज के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इसमें वॉल्वो बस चालक की गंभीर हालत होने के चलते जयपुर रैफर किया गया है ।

सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को तुरंत पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, वोल्वो बस शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हादसा तब हुआ जब बस ने एक्सप्रेसवे पर पंचर होने के कारण खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत कार्य के दौरान एंबुलेंस कम पड़ने से बचाव कार्य में दिक्कतें आईं। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से भारी मशक्कत के बाद बस को ट्रक से अलग कर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया । पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दो मृतकों में से एक की पहचान हारून निवासी नूंह हरियाणा के रूप में हुई है जो ट्रक पर कार्यरत था , मौत की सूचना पर मृतक का भाई तौफीक गांव से अलवर अस्पताल पहुंचा। तौफीक ने बताया कि उसके भाई हारून के छह बच्चे हैं और परिवार इस हादसे से सदमे में है।

वही दूसरा मृतक रोशन को कीरो की ढाणी जिला कोटपुतली निवासी है वह बस में कंडक्टर था एक्सीडेंट के वक्त वह आगे केबिन में बैठा था । वही ड्राइवर भेरू राम निवासी विराट नगर की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है ।

यह घटना तब हुई जब ट्रक का टायर पंचर होने पर उसमें स्टेपनी बदलने के लिए हाईवे पर साइड में खड़ा किया हुआ था तब पीछे से आ रही वॉल्वो बस से ट्रक को टक्कर मार दी थी ।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *