#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर में लगी आग, चालक जिंदा जला…

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के डूंगरपुर इंटरचेंज पर पिलर नंबर 209 के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक कंटेनर एलईडी संकेतक बोर्ड के पोल से टकरा गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही कंटेनर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी धधकने लगी। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

टक्कर के बाद आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

लालसोट और दौसा से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं राहुवास थाना अधिकारी गोपाल लाल शर्मा भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

सोते में आया झपकी का अंदेशा


पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि चालक को नींद का झोंका आने से कंटेनर अनियंत्रित हुआ और एलईडी पोल से जा टकराया। हालांकि सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

यातायात प्रभावित, क्रेन से हटाया जा रहा मलबा


हादसे के बाद एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा प्रभावित रहा। क्रेन की सहायता से पलटे कंटेनर और क्षतिग्रस्त पोल को हटाया जा रहा है ताकि यातायात जल्द सुचारू किया जा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *