#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अलवर पहुंचे हमीद खान मेवाती, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती रविवार को पहली बार अलवर पहुंचे। अध्यक्ष बनने के बाद उनके अलवर आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अलवर पहुंचने के बाद हमीद खान मेवाती पद्मश्री सम्मानित लोक कलाकार गफरुद्दीन मेवाती जोगी के निवास पर पहुंचे, जहां उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर गफरुद्दीन मेवाती ने भपंग बजाकर पारंपरिक अंदाज़ में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान गफरुद्दीन मेवाती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पद्मश्री सम्मान देकर मेवात का मान बढ़ाया गया है और क्षेत्र की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर लोक कला को जन-जन तक पहुंचाने की उनकी साधना को यह बड़ा सम्मान मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा मेवात क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। चाहे गफरुद्दीन मेवाती को पद्मश्री सम्मान देना हो या शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य—मोदी सरकार ने सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि भाजपा में योग्यता और मेहनत को प्राथमिकता दी जाती है। आगामी पंचायत और नगर निगम चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और कमल का फूल खिलाएंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हमीद खान मेवाती ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक समझा और उनके वास्तविक विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। अगर भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करती, तो न तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी मिलती और न ही गफरुद्दीन मेवाती को पद्मश्री सम्मान दिया जाता।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *